फिल सिमंस ने बने अफगानिस्तान के मुख्य कोच, 2019 तक है करार

काबुल: वेस्टइंडीज के फिल सिमंस अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच होंगे. वह आठ जनवरी से अपना कार्यभार संभालेंगे. सिमंस भारत के लालचंद राजपूत का स्थान लेंगे. उन्हें अफागानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने तीन महीने के बाद ही कोच पद से हटा दिया था. सिमंस के मार्गदर्शन में टीम फरवरी में शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज में हिस्सी लेगी. सिमंस इस सीरीज से पहले टीम के साथ काम करना शुरू कर देंगे. सिमंस का करार 2019 विश्व कप तक का है.फिल सिमंस ने बने अफगानिस्तान के मुख्य कोच, 2019 तक है करार

सिमंस इससे पहले वेस्टइंडीज और आयरलैंड टीम के मुख्य कोच थे. एसीबी ने जिन तीन लोगों का चयन किया था उनमें से सिमंस एक थे और अपने अनुभव के कारण इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे.

वेबसाइट-क्रिकइंफो ने एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शाफिक स्टानिकजाई के हवाले से लिखा है, “हमने फिल सिमंस को इसलिए चुना क्योंकि वह हमारी टीम को समझते हैं. वह वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीमों के कोच रह चुके हैं. यह सभी वही टीमें हैं जो अफगानिस्तान से विश्व कप क्वालीफायर में खेलेंगी.” जिम्बाब्वे दौरे पर अफगानिस्तान की टीम दो टी-20 और पांच वनडे मैच खेलेगी. यह सीरीज पांच फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगी.

 
Back to top button