ऑस्ट्रेलियाई टीम के पीटर हैंड्सकोंब चोटिल फिंच की लेगे जगह

चेन्नई। आस्ट्रेलिया ने भारत के वनडे दौरे के लिये चोटिल सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के कवर के तौर पर बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब को अपनी टीम में शामिल किया है। क्रिकेट डाट काम डाट एयू के मुताबिक हैंड्सकोंब यहां रविवार को होने वाले श्रृंखला के पहले मुकाबले से पहले कवर के तौर पर टीम से जुड़ जायेंगे। गुरूवार को ट्रेनिंग के दौरान फिंच की पिंडली चोट फिर से उभर गयी।Peter Handscab of the Australian team

स्कैन में पता चला कि वह पांच मैचों की सीरीज के शुरूआती मैचों में नहीं खेल पायेंगे। पहले लग रहा था कि फिंच चोट की वजह से पूरे दौरे पर नहीं खेल पायेंगे लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह सलामी बल्लेबाज टीम में बना रहेगा और सीरीज के अंतिम हिस्से में खेलेगा। हैंड्सकोंब बांग्लादेश के टेस्ट दौरे के बाद मेलबर्न लौट गये थे, वह शनिवार को भारत के लिये रवाना होंगे और सीरीज के शुरूआती मैच में चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।

फिंच को आस्ट्रेलिया के मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच के लिये आराम दिया गया था। उन्हें यह चोट छह हफ्ते पहले इंग्लैंड में सर्रे के लिये खेलते हुए लगी थी। संभावना है कि वह पहले तीन वनडे में नहीं खेलेंगे। आस्ट्रेलियाई टीम के फिजिये एलेक्स काउंटोरिस ने कहा, ‘‘आरोन फिंच की ट्रेनिंग के दौरान चोट उभर गयी।

इसे भी पढ़े: भारत को पाक के साथ खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते: ICC

चेन्नई में उसका स्कैन कराया गया, हालांकि हमें लगता है कि यह इतना गंभीर नहीं है लेकिन वह भारत में शुरूआती कुछ वनडे मैचों के लिये उपलब्ध नहीं हो पायेंगे। वह टीम के साथ बने रहेंगे और हम उनकी चोट का आकलन करेंगे।’’ वनडे श्रृंखला का पहला मैच यहां रविवार को एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जायेगा।

Back to top button