शख्स ने की अजीबोगरीब शादी, बीवी के साथ साली फ्री

शादी एक ऐसा बंधन है, जो जिंदगीभर साथ चलता है. ऐसे में लोग अपने लिए बेहतर पार्टनर तलाशते हैं. कभी कोई खुद अपने लिए जीवनसाथी चुनता है, तो कभी घरवाले ऐसा करते हैं. लेकिन कुछ लोगों के लिए शादी करना बेहद मुश्किल होता है. लेकिन जब उनकी शादी होती है, तो पूरे दुनिया में चर्चा होने लग जाती है. आज हम आपको एक ऐसी ही अजीबोगरीब शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक शख्स ने तो अपनी पत्नी से शादी कर ली, लेकिन उसके साथ-साथ उसे साली भी मिल गई. ऐसे में चाहकर भी वो अपनी बीवी के साथ जिंदगीभर अकेले नहीं रह पाएगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि शख्स की पत्नी और उसकी बहन दोनों का सिर तो अलग-अलग है, लेकिन शरीर एक है. मामला अमेरिका में मिनेसोटा के कार्वर काउंटी का है. जन्म से एक-दूसरे से जुड़ी इन महिलाओं का नाम एबी हेंसेल तथा ब्रिटनी हेंसेल है.
हाल ही में एबी हेन्सल के जोश बॉलिंग से विवाह कर लिया. इनकी शादी की तस्वीर को ब्रिटनी ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है. चूकि अक्सर लोग इन बहनों पर शादी के बाद रोमांटिक लाइफ को लेकर तंज कसते थे. अभद्र टिप्पणियां करते थे. हालांकि, हाल ही में ब्रिटनी शादी की तस्वीरें शेयर की, लेकिन एबी और जोश की ने साल 2021 में ही गुपचुप शादी रचा ली थी. तस्वीर शेयर करते हुए ब्रिटनी ने लिखा है कि कई लोगों को लगता है कि वे हमें जानते हैं. लेकिन असल में वो लोग हमारी मुश्किलों को नहीं जानते. बता दें कि एबी ने मार्च में जब सरेआम जोश बॉलिंग से शादी की घोषणा की, तब से ही लोग इन्हें टारगेट करने लगे. शादी के बाद रोमांटिक लाइफ को लेकर सवाल उठाने लगे.
ब्रिटनी ने इन तस्वीरों को ऑनलाइन शेयर करते हुए लिखा, ‘हमेशा.’ एक अन्य तस्वीर में जुड़वां बहनें, जोश और उसकी आठ साल की बेटी इसाबेला, कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में जोश ग्रे रंग का सूट पहने हुए है और अपनी बाहें बहनों की कमर पर डाले प्यार से अपनी पत्नी एबी को देख रहा है. कई लोगों ने ट्विंस सिस्टर के इस नए जीवन को लेकर खुशी जाहिर की है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि आखिर ये कैसी जोड़ी है, जिसमें तीसरे को हमेशा साथ रहना पड़ेगा.
बता दें कि यूएस आर्मी से रिटायर्ड जोश बॉलिंग की यह दूसरी शादी है. जुड़वां बहनों से शादी करने के दो साल पहले जोश और उसकी पहली पत्नी एनिका बॉलिंग का तलाक हो गया था. लेकिन शादी के 2 साल बाद जोश की पहली पत्नी ने केस कर दिया. उसने अक्टूबर 2023 में केस दर्ज कराया था, जिसमें कहा था कि जोश हमारी शादी को छुपा रहा है, जबकि उसकी एक बच्ची भी है. एबी और ब्रिटनी हेन्सल टीएलसी के शो में भी नजर आए थे.





