INS विराट की शान इस एयरक्राफ्ट को पास से देख सकेंगे लोग

आइएनएस विराट की शान सी-हैरियर एयरक्राफ्ट अब गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के मुख्यालय में भी नजर आएगा। नौसेना से निष्प्रयोज्य होने के बाद सेंटर की गुजारिश पर इस विमान को आमजन के निरीक्षण के लिए सेंटर मुख्यालय को समर्पित किया गया है।INS विराट की शान इस एयरक्राफ्ट को पास से देख सकेंगे लोग

नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लाम्बा ने रेजिमेंट के मैनवरिंग गार्डन में स्थापित सी-हेरियर एयरक्राफ्ट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यालय में स्थापित सी-हैरियर लड़ाकू विमान गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर व आइएनएस विराट के मध्य बने संबंधों की यादों को ताजा करेगा। 

Facebook पर बनीं तीन सहेलिया, निकलीं सौतन, फिर पति की धुनाई कर पहुंचाया हवालात

उन्होंने बताया कि नेवी चीफ ने सेंटर की गुजारिश को अहमियत देते हुए यह विमान जीआरआरसी सेंटर को देने के निर्देश जारी किए। बताया कि इन निर्देशों के बाद सी-हेरियर को गोवा से लाकर लैंसडौन में सेंटर मुख्यालय में स्थापित किया गया।  

Back to top button