दुनियाभर के लोग हो रहे है योग के दीवाने, अब सऊदी में भी मिली योग को दी मंजूरी

दुनियाभर में भारतीय योग का डंका बज रहा है। 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है और अब इसे लेकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल सऊदी अरब की सरकार ने योग शिक्षा को अनुमति दे दी है।योग

खबरों के अनुसार सऊदी के मंत्रालय ने योग को खेल गतिविधियों में शामिल करते हुए इसकी शिक्षा को अनुमति दी है। इसके बाद अब अगर देश में कोई योग का प्रचार या उसकी शिक्षा देना चाहता है तो वो लाइसेंस लेकर ऐसा कर सकता है।

एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के अनुसार इस बड़ी उपलब्धि के लिए सऊदी अरब की ही एक महिला नाउफ मारवाई को श्रेय दिया जा रहा है। मारवाई सऊदी अरब की पहली सर्टिफाइड महिला योग शिक्षक होंगी।

मारवाई के अनुसार योग और धर्म के बीच कोई टकराव नहीं है। बता दें कि यह बड़ी उबलब्धि तब सामने आई है जब भारत में ही एक मुस्लिम महिला को योग शिक्षक होने के चलते फतवों और विरोध का सामना करना पड़ा है।

Back to top button