PAK-SL मैच में हुआ फनी इंसीडेंट, बॉलर ने लिए श्रीलंकाई बैट्समैन के मजे

अबूधाबी.पाकिस्तान ने यहां खेले गए सीरीज के पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। मैच में पाकिस्तान के स्टार बॉलर हसन अली 3 विकेट लेकर छा गए। अपने तीन विकेटों में उन्होंने श्रीलंकाई बैट्समैन सचिथ पथिराना को भी आउट किया। उनका विकेट लेने से एक बॉल पहले हसन अली ने ऐसा कुछ किया था, जिससे पथिराना प्रेशर में आ गए थे। PAK-SL मैच में हुआ फनी इंसीडेंट, बॉलर ने लिए श्रीलंकाई बैट्समैन के मजे

अली ने उड़ाया श्रीलंकाई बैट्समैन का मजाक…

– मैच के दौरान ये इंसीडेंट 12.2 ओवर में दिखाई दिया, जब हसन अली की बॉल पर सचिथ पथिराना ने कवर की ओर शॉट मारने की कोशिश की।
– हालांकि पथिराना ऐसा नहीं कर सके और बॉल, बैट का अंदरुनी किनारा लेकर जमीन पर टकराई और फिर पैड पर लगकर वहीं रह गई।
– पथिराना को कुछ समझ नहीं आया कि बॉल कहां गई, पहले उन्होंने पीछे मुड़कर बॉल को देखा, फिर वे आगे घूम गए।
– श्रीलंकाई बैट्समैन के सामने की ओर देखते ही हसन अली ने ऐसे एक्टिंग की जैसे वे रिटर्न कैच ले रहे हों।
– हसन अली ने पहले कैच लेने की एक्टिंग की इसके बाद वे बैट्समैन के पास गए और नीचे झुककर उन्होंने बॉल को उठा लिया और हंसते हुए बॉलिंग के लिए लौट गए।
– अली की इस हरकत से शायद पथिराना प्रेशर में आ गए और इसकी अगली ही बॉल पर यानी 12.3 ओवर में अली की बॉल पर उन्हें ही कैच देकर आउट हो गए।
 
Back to top button