10 मार्च 2021 का पंचांग, प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज 10 मार्च 2021 और दिन बुधवार है। आज द्वादशी तिथि दोपहर तक है, उसके बाद से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में आज प्रदोष व्रत होगा। प्रदोष काल में आज भगवान शिव की विधि विधान से पूजा की जाएगी। आज बुधवार के दिन आपको विघ्नहर्ता गणेश जी की भी पूजा करनी चाहिए। वे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करेंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

दिन: बुधवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विशेष: प्रदोष।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी 14 घंटे 41 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी श्रवण नक्षत्र 21 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र परिघ योग 10 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग मकर में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 36 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 27 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 11 मार्च को प्रात:काल 05 बजकर 32 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त दोपहर में 03 बजकर 34 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रहा है।

अमृत काल: आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 07 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक।

आज फाल्गुन द्वादशी द्वितीया है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा, उनके मंत्रों का जाप, शिव चालीसा और गणेश जी की आरती करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Back to top button