लंदन में गूंजा पाक अधिकृत कश्मीर की आजादी का नारा, पाक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी
पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोगों ने सोमवार को लंदन में ब्लैक डे बनाया। उन्होंने लंदन स्थित पाक उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों से पीओके और गिलगिट-बाल्टिस्तान छोड़ने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पाक सेना के विरोध में नारेबाजी भी की।
पाक ने इस पूरे इलाके पर 1947 से अवैध कब्जा कर रखा है, जिसके विरोध में जम्मू-कश्मीर नेशनल अवामी पार्टी के अध्यक्ष सज्जाद रजा के नेतृत्व में लोग यहां एकत्र हुए। सज्जाद ने कहा कि हम यह विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 1947 को इसी दिन हमारे राज्य का विभाजन किया गया और एक साजिश के तहत हम लोगों का दमन किया गया जो अब भी जारी है।





