पाकिस्तानी बल्लेबाज शहजाद की बढ़ी मुश्किलें, छह हफ्ते के लिए बढ़ा डोपिंग बैन

पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद की अगले हफ्ते वापसी करने की उम्मीद टूट गई क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोप टेस्ट में विफल होने के लिए चार महीने के उनके प्रतिबंध में छह हफ्ते का समय और जोड़ दिया है। 

डोपिंग रोधी धारा के अंतर्गत चार महीने का उनका प्रतिबंध 10 नवंबर को समाप्त होना था जिससे शहजाद कायदे आजम ट्रॉफी के सुपर आठ चरण में खेलकर अपना क्रिकेट कॅरिअर शुरू कर सकते थे। लेकिन वह तब मुश्किल में आ गए जब उन्होंने इस प्रतिबंध के दौरान अपने मुस्लिम जिमखाना केलाहौर क्लब के लिए नौ मैत्री मैच खेले। 

पीसीबी ने शुक्रवार को कहा, ‘शहजाद ने हालांकि डोपिंग रोधी प्रतिबंध के उल्लंघन के लिए माफी मांग ली है लेकिन पेशेवर क्रिकेटर के लिए कोई बहाना नहीं होता क्योंकि वह नियम और दिशानिर्देशों से वाकिफ होता है। अब अहमद शहजाद पर यह छह हफ्ते का प्रतिबंध 11 नवंबर 2018 से मान्य होगा।’

Back to top button