पाकिस्तान: इस वजह से दो बहनों की कर दी गई हत्या, मामला जानकर सभी हो गए हैरान…

पाकिस्तान में स्पैनिश बहनों की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि उनके चाचा ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कथित तौर पर अपने पति को स्पेन नहीं ले जाने पर उनकी हत्या कर दी. डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अरूज अब्बास और अनीसा अब्बास, जिनकी उम्र 21 से 23 वर्ष के बीच है, की शुक्रवार को गुजरात जिले के नथिया गांव में हत्या कर दी गई, क्योंकि वे स्पेन में अपने पति के साथ बसने के लिए वीजा प्राप्त करने में विफल रही.

गुजरात जिले के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) अताउर रहमान ने बताया कि दोनों बहनों की हत्या कथित तौर पर उनके भाई और मामा ने की थी क्योंकि उन्होंने परिवार में ही हुई जबरन शादी को मानने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने बताया कि दोनों बहने अपने पाकिस्तानी पतियों से अलग होना चाहती थीं, जो उनके रिश्ते में भाई भी लगते हैं. उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों को जबरन स्पेन से गुजरात बुलाया गया और शुक्रवार रात को उनका गला दबाकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में रविवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में शहरयार (भाई), मुहम्मद हनीफ (मामा), कासिद अतीक, हसन और अस्फंदयार शामिल हैं. खबर में पाकिस्तान पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

दोनों बहनों के पास स्पेन की नागरिकता थी
खबर के मुताबिक दोनों बहनों के पास स्पेन की नागरिकता थी और 19 मई को वे अपनी मां अजरा बीबी के साथ स्पेन से पाकिस्तान आई थीं. दोनों बहनों की गोली मारकर हत्या 20 मई को उनके मामा हनीफ उर्फ गोगा के घर में की गई.

पुलिस ने सहायक उपनिरीक्षक यासिर नदीम की शिकायत पर सात संदिग्धों और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. गुजरात पुलिस के प्रवक्ता नोमान हसन ने कहा, ‘‘परिवार ने दोनों बहनों को कुछ दिनों के लिए पाकिस्तान आने के लिए मनाया था.’’

Back to top button