पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त का लेक्चर किया रद्द, बताई ये बड़ी वजह…
सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने वाला यह संस्थान शिक्षाविदों, पेशेवरों और सम्मानित व्यक्तियों को नियमित तौर पर गेस्ट लेक्चर के तौर पर आमंत्रित करता रहता है। अधिकारी ने कहा, ‘एनएसपीपी लाहौर ने 4 अक्तूबर को बिसारिया को गेस्ट लेक्चर के तौर पर आमंत्रित किया था। हालांकि इसके बाद भारतीय उच्चायोग को यह सूचना दी गई कि उनका लेक्चर रद्द कर दिया गया है। लेक्चर का समय दोबारा तय होने पर आयोग को सूचना दे दी जाएगी।’
सूत्रों ने जानकारी दी कि ऊपर से आदेश मिलने के बाद एनएसपीपी प्रबंधन को बिसारिया का लेक्चर रद्द करना पड़ा। प्रबंधन को कहा गया कि गेस्ट लेक्चर के रूप में किसी राजनयिक को बुलाने के लिए कम से कम विदेश विभाग से मंजूरी लेना आवश्यक होता है। बता दें कि इससे पहले बिसारिया को हसन अब्दाल में गुरुद्वारा पंजा साहिब के दर्शन से रोक दिया गया था। पाकिस्तान सरकार ने दावा किया था कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है।





