19 साल में 57 फीसदी बढ़ी पाक की आबादी, बढ़कर हुई 20.78 करोड़

पाकिस्तान की आबादी 1998 में हुई पिछली जनगणना के मुकाबले 57 फीसदी बढ़कर 20.78 करोड़ हो गई है.  शुक्रवार को पाक की जनगणना के अस्थायी आंकड़े जारी किए गए.pak-population-increased-by-57-percent-in-19-years

इसे भी पढ़े: लंदन तक दिखा राम-रहीम विवाद का असर, ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी एडवाइस
काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट (सीसीआई) द्वारा सौंपे गए अस्थायी आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में 10.645 करोड़ पुरुष, 10.131 करोड़ महिलाएं और 10 हजार 418 ट्रांसजेंडर हैं. पांचवीं जनगणना के नतीजों से तुलना करने पर आबादी में 2.4 फीसदी की वार्षिक दर से 57 फीसदी की वृद्धि हुई है. पाकिस्तान में 1998 में कराई गई जनगणना के अनुसार पाकिस्तान की आबादी 13.2 करोड़ से अधिक थी.

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की आबादी बढ़कर 20.78 करोड़ हो गई है. 19 वर्षों में देश की आबादी में 7.54 करोड़ की वृद्धि हुई है.

Back to top button