जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर पर PAK ने चली अपनी नापाक चाल, 22 दिन में 42 बार तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तान है कि मानता नहीं, अभी तक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का लगातार उल्लंघन हो रहा था. अब इंटनेशनल बॉर्डर से घुसपैठ की कोशिश में जुटा पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से सीमा पार से गोलीबारी कर रहा है.

जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर पर PAK ने चली अपनी नापाक चाल, 22 दिन में 42 बार तोड़ा सीजफायर

आजतक को खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान पाक रेंजर्स की गोलीबारी का सहारा ले रहा है. एलओसी के बजाय इंटरनेशनल बॉर्डर पर मौजूद लॉन्चिंग पैड से घुसपैठ करने की फिराक में पाक सेना और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने मंसूबों को सफल बनाना चाहती है.

सूत्र बताते हैं कि पाक रेंजर्स की वर्दी में आतंकी जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार आतंकी लॉन्चिंग पैड मसरूर बड़ा भाई के आसपास देखे गए हैं. यही नहीं जम्मू के बीएसएफ की चोर गली बीएओपी के उस पार भी मूवमेंट देखा गया है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान पिछले कई दिनों से लश्कर और जैश के आतंकियों को फायरिंग की आड़ में घुसपैठ कराकर जम्मू के हिंटरलैंड में आतंकी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में जुटा है.

जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार चार मुख्य जगहों पर आतंकी मूवमेंट देखा गया है. सूत्रों के मुताबिक इलाके में पाकिस्तान की सीमा के उस पार लॉन्चिंग पैड मसरूर बड़ा भाई मौजूद है. इसके अलावा सुकमल, चपराल और लूनी के आस पास आतंकियों का मूवमेंट देखा गया है.

इन्हें भी देखें:- ऐसा क्यों कह गये सपा अधिवेशन में आजम, होती है उदासी, मायूसी, दर्द और जिल्लत

जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में फायरिंग की आड़ में इस इलाके से और घुसपैठ की कोशिशें हो सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक इस इलाके के टैरेन का फायदा आतंकी उठाते हैं. इस समय सरकंडे इस इलाके में बहुत ज्यादा होते हैं, जिसमें छिपकर आतंकी घुसपैठ की कोशिश करते हैं. यही नहीं आतंकी इस इलाके से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद नेशनल हाइवे का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसलिए ज्यादातर यहां से घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं.

इस महीने पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर 22 सितंबर 2017 तक 42 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है.

पाकिस्तान जिसको कि अब भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से टेररिस्तान की उपाधि दी है, बाज नहीं आ रहा है. इंटरनेशनल बॉर्डर पर गोलीबारी कर भारत को डराना चाहता है. लेकिन,  बीएसएफ इस क्रॉस बॉर्डर फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

इन्हें भी देखें:- आम आदमी को मोदी सरकार ने करोड़पति बनने का दिया ये बड़ा मौका, करना होगा सिर्फ ये, हो जायेंगे मालामाल

आपको बता दें कि केवल इस महीने (सितम्बर 2017) में अब तक 42 बार पाकिस्तान की तरफ से क्रॉस बॉर्डर फायरिंग इंटरनेशनल बॉर्डर जम्मू में की गई. आजतक के पास फायरिंग की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने के पीछे पाक रेंजर्स द्वारा की गई सितंबर महीने की क्रॉस बॉर्डर फायरिंग की पूरी लिस्ट मौजूद है.

04 सितंबर 2017 को आरएसपुरा सेक्टर में एक्सचेंज ऑफ फायर

13 सितम्बर 2017 को अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायर और गोले से शेलिंग

15 और 16 सितंबर 2017 को आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, आतंकी घुसपैठ की कोशिश

16 और 17 सितंबर 2017 की रात में एक बार फिर आरएसपुरा पूरा सेक्टर में फायरिंग

17 और 18 सितम्बर 2017 को आरएसपुरा सेक्टर और अरनिया में फायरिंग

20 और 21 सितंबर 2017 को आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए एक बार फिर फायरिंग

21 और 22 सितंबर को आरएसपुरा और अरनिया में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग

22 और 23 सितंबर की रात से लेकर सुबह तक पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर फायरिंग

Back to top button