भारत में अभद्र व्यवहार होने पर पाक हॉकी कोच करेंगे खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई

भारत पाकिस्तान के बीच पहले से लेकर अब तक संबंधों में तकरार बनी हुई है और  पाकिस्तान द्वारा लगातार कोई न कोई ऐसी हरकत की जाती है। जिससे उस पर सवालिया निशान खड़े होने लगते है। जानकारी के अनुसार बता दें कि चार साल पहले भुवनेश्वर में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के अनुभव से सबक लेते हुए पाकिस्तानी हॉकी टीम के मुख्य कोच हसन सरदार ने इस माह में उसी मैदान पर शुरू हो रहे विश्व कप में खिलाड़ियों को खेल के साथ साथ अपने बर्ताव पर भी ध्यान देने को कहा है। भारत में अभद्र व्यवहार होने पर पाक हॉकी कोच करेंगे खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई

बता दें कि पाक कोच हसन सरदार ने विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल का प्रबल दावेदार बताते हुए कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने पिछले कुछ टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम के सभी खिलाड़ी जबरजस्त फॉर्म में है। वहीं टीम को अब घरेलू मैदान पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार बता दें कि भुवनेश्वर में चैंपियंस ट्रॉफी 2014 के बाद पाकिस्तानी हॉकी टीम पहली बार भारत में एफआईएच का कोई टूर्नामेंट खेलेगी।

गौरतलब है कि भारतीय हॉकी टीम इस समय अपने शानदार फॉर्म में चल रही है और पाकिस्तान की टीम हमेशा ही विवादों में घिरी नजर आई है। पाक खिलाड़ियों पर लगातार ही खराब आचरण के आरोप लगते रहे है। वहीं चार साल पहले चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत को हराने के बाद पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों ने कमीज उतारकर दर्शकों की ओर अभद्र इशारे किये थे जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के हॉकी संबंधों में कड़वाहट आई थी। इसके अलावा पाकिस्तानी कोच हसन ने कहा कि खिलाड़ी कभी भी खेल भावना के विपरीत आचरण नहीं करते लेकिन मुझे बताया गया कि उन्हें दर्शकों की ओर से उकसाया गया था। इसका कारण जो भी हो लेकिन इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है और हमें यकीन है कि इस बार अच्छी यादें लेकर ही हम लौटेंगे। 

Back to top button