SC को CBI ने बताया, पी चिदंबरम के बेटे कार्ति की विदेश में…!

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की विदेश में करीब 25 ऐसी प्रॉपर्टीज हैं, जो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निशाने पर हैं। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को विदेश में प्रॉपर्टीज होने की जानकारी दी। मामले की सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा की पीठ ने सीबीआई को आदेश दिए हैं कि मामले की अगली सुनवाई में वे इससे जुड़ी पूरी जानकारी से साथ पेश हों।P. Chidambaram's son Karti

SC को CBI ने बताया, पी चिदंबरम के बेटे कार्ति की विदेश में हैं 25 प्रॉपर्टीज

कार्ति की तरफ से कोर्ट में पहुंचे कपिल सिब्बल ने कहा कि चिदंबरम के बेटे होने के चलते उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्ति से जब पूछताछ हो रही थी उस वक्त एक भी सवाल विदेश में प्रॉपर्टीज पर नहीं पूछा गया था। अगर सरकार, आयकर विभाग और सीबीआई साबित कर देती है कि उनकी विदेश में प्रॉपर्टीज हैं, तो वे तैयार है कि सरकार इन प्रॉपर्टीज पर शिकंजा कस ले।

अभी अभी: मारुति सुजुकी की इस गाड़ी पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, शोरूमों पर टूट पड़े लोग! जल्दी कीजिये

वहीं सीबीआई ने सिब्बल की बात का जवाब देते हुए कहा कि कार्ति ने कंपनियों की आड़ में इन प्रॉपर्टीज का मालिकाना रखा हुआ है। कोर्ट ने सीबीआई को कहा कि वो गोपनीय ढंग में प्रॉपर्टीज से जुड़ी जानकारी कोर्ट को मुहैया कराए।

Back to top button