बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 41 हजार से अधिक मामले, 507 की गई जान

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमण के 40 हजार से ज्यादा दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि कल की तुलना में आज नए मामलों में मामूली कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 41 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि इससे एक दिन पहले 42 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे।

India reports 41,383 new #COVID19 cases, 38,652 recoveries, and 507 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry.

Total cases: 3,12,57,720

Total recoveries: 3,04,29,339

Active cases: 4,09,394

Death toll: 4,18,987

Total vaccination: 41,78,51,151 pic.twitter.com/876XngVSIP

— ANI (@ANI) July 22, 2021

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 41,383 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 507 लोगों की मौत हो गई है और इन 24 घंटों में 38,652 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। ताजा आंकड़ों के बाद, भारत में अभी तक कोरोना संक्रमण के 3,12,57,720 मामले सामने आ चुके हैं और देश में फिलहाल 4,09,394 सक्रिय मामले हैं। ताजा रिकवरी के बाद कुल आंकड़ा 3,04,29,339 हो गया है। वहीं, कोरोना के कारण मरने वालों की कुल संख्या 4,18,987 हो गई है

Back to top button