एरीना से बाहर कूदा सांड, बेकाबू होकर लोगों को दौड़ाया, पकड़े जाने पर सबको मिली राहत!

अमेरिका के ओरेगन के एक एरीना में एक सांड बेकाबू हो कर दर्शकों के समूह पर हमला कर बैठा. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह घटना बीते शनिवार को हुई थी जिसमें रोडियो एरिना में पार्टी बस नामक एक उग्र सांड सात फुट के बाड़े को पार कर दर्शकों में पहुंच गया और पार्किंग की ओर जाते अफरातफरी मचा दी. बाद में इस सांड को काबू में कर लिया गया और एक बड़ा होने से बच गया.
ओरेगन एरिना में कैद वायरल फुटेज में पार्टी बस द्वारा लाल शर्ट पहनी एक महिला पर हमला करने और उसे अपने सींगों पर पटकने और रौंदने के दौरान अराजक दृश्य दिए. पहली क्लिप में 84वें सिस्टर्स रोडियो में भीड़ को ली ग्रीनवुड के देशभक्ति गीत ‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ के साथ खुशी से गाते हुए दिखाया गया जिसमें क्रोधित जानवर अचानक बैरिकेड को पार कर पार्किंग स्थल की ओर बढ़ता चला गया.
रोडियो वॉलेंटियर पैगे चेम्बरलेन ने KTVZ को बताया, “मेरे पीछे हर कोई चिल्ला रहा था और हर कोई बस रास्ते से हटने की कोशिश कर रहा था.” वहीं सिस्टर्स रोडियो ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि सांड के कारण तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से दो को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.
डेसच्यूट्स काउंटी शेरिफ के सार्जेंट जोशुआ स्पैनो ने बताया कि घटनास्थल पर कई एम्बुलेंस पहुंचीं. लेफ्टिनेंट जेसन जेन्स के अनुसार, हलकी चोटों वाले एक व्यक्ति को डिप्टी ने अस्पताल पहुंचाया. घटना के दौरान एक डिप्टी को भी मामूली चोटें आईं. अधिकारियों ने पुष्टि की कि भागे हुए बैल को तुरंत पकड़ लिया गया.
प्रोफेशनल रोडियो काउबॉय एसोसिएशन ने इस चौंकाने वाली घटना के बाद एक बयान जारी किया है, जिसमें सभी को याद दिलाया गया है कि “हालांकि रोडियो एक बेहद मनोरंजक खेल है, लेकिन बहुत ही दुर्लभ अवसरों पर यह कुछ जोखिम भी पैदा कर सकता है. भागते हुए बेकाबू सांड के वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक मिलियन (11 लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है.





