OPPO के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है Rs 22,990 का डिस्काउंट…

Amazon पर 27 अगस्त को शुरू हुए Fab Phone Fest का आज तीसरा दिन है। 27 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलने वाली इस सेल में कई फ्लैगशिप, मिड रेंज और बजट स्मार्टफोन्स पर डील्स ऑफर किया जा रहा है। इस सेल में OnePlus 7, Nokia 6.1 Plus, Samsung Galaxy M30, Oppo R17 जैसे स्मार्टफोन्स पर डील्स ऑफर किया जा रहा है।

Amazon Fab Phone Fest में स्मार्टफोन की खरीद पर 40 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा कई स्मार्टफोन्स पर Rs 4,000 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर किया जा रहा है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर्स को 6 फीसद तक का अतिरिक्त वैल्यू डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रह है। आज हम आपको Amazon Fab Phone Fest सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाली 5 बेस्ट डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

OnePlus 7

इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसके साथ नो कॉस्ट EMI ऑफर दिया जा रहा है। इसे 12 महीने तक नो कॉस्ट EMI के साथ खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा है।

OnePlus 7 के फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही साथ ये इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डैश फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

OPPO R17
OPPO R17 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन पर Rs 22,990 तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को भारत में Rs 45,990 की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन को आप Rs 23,000 की कीमत में खरीद सकते हैं। इस पर Rs 9,500 का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

OPPO R17 के फीचर्स की बात करें तो ये 6.41 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर दिया गया है। इसके बैक में 16+5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Back to top button