Oppo A3s के 3GB रैम वेरियंट की कीमत में हुई कटौती, मिलेगा डुअल रियर कैमरा

कटौती के बाद Oppo A3s के 3 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये हो गई है। फोन की कीमत की कटौती की जानकारी मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम ने दी है। वहीं फ्लिपकार्ट पर इस फोन का 3 जीबी रैम वेरियंट 10,990 रुपये में बिक रहा है।
ओप्पो ए3एस की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू, 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूसबी पोर्ट है।





