OPPO ने उतारा R17 PRO का किंग ऑफ ग्लोरी एडिशन, जानिए कीमत और फीचर्स

चीन की शानदार स्मार्टफोन कंपनी Oppo द्वारा R17 Pro का किंग ऑफ ग्लोरी एडिशन लॉन्च कर दिया गया है. इस नए एडिशन में फ़ोन पहले से भी अधिक सुंदर नजर आ रहा है. आपको बता दें कि यह Oppo का न्यू ईयर एडिशन है और इसका नाम किंग ऑफ ग्लोरी एडिशन कंपनी ने रखा है. ख़ास बात यह है कि इसे काफी पसंद किया जा रहा है. OPPO ने उतारा R17 PRO का किंग ऑफ ग्लोरी एडिशन, जानिए कीमत और फीचर्स

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अगर आप यह फ़ोन खरीदना छाते हैं तो आपको इसके लिए ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर जाना होगा. वहां से आप आसानी से फ़ोन को अपना बना सकते हैं. साथ ही आपको यह भी बता दें कि फिलहाल इसे चीन में पेश किया गया है और जल्द ही कंपनी इसे भारत में भी लाएगी. 

अब बात करें Oppo R17 Pro स्मार्टफोन की तो आपको बता दें कि 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज में इसे पेश किया गया है. वहीं इस स्मार्टफोन की कीमत कंपी ने RMB 4,299 ( करीब 44,000 रुपए ) रखी है. कीमत काफी अधिक है, लेकिन फीचर भी उतने ही दमदार है. फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा. इस फोन में 12 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा. जबकि सेल्फी के दीवानों को इसमें 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा रहा है. साथ ही फ़ोन में पावर के लिए ओप्पो ने इसमें 3,700mAh की बैटरी प्रदान की है. 

Back to top button