सऊदी: खुला देश का पहला मूवी थियेटर

सऊदी अरब का का पहला सिनेमाघर बुधवार को खोल दिया गया। इसमें पहली फिल्म ब्लैक पैंथर दिखाई गई। हालांकि, यह शो केवल निमंत्रण पर बुलाए गए खास मेहमानों के लिए रखा गया था। आम लोगों के लिए टिकट की बिक्री गुरुवार से होगी और वे शुक्रवार से फिल्में देख सकेंगे।

सऊदी अरब में सिनेमाघरों को संचालित करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने वाली पहली अमेरिकी ऑपरेटर कंपनी एएमसी है। जिसने सिनेमाघर खोलने के लिए लाइसेंस देना शुरू कर दिया है। सऊदी अरब में सिनेमा पर पिछले कई दशकों से लगे बैन को पिछले साल दिसंबर के महीने हटा दिया गया था।

शाही डिक्री के अनुसार घोषणा की गई थी कि देश में अब सिनेमा घर खोले जाएंगे। इसे सऊदी के एक नए युग के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत इससे पहले महिलाओं को जल्द ही कार चलाने, लोग संगीत कार्यक्रमों और फैशन शो में जाने की इजाजत दी जा चुकी है।

लंदन: खालिस्तान समर्थकों ने हटाया भारत का झंडा

शो को देखने आए एक शख्स ने कहा कि यह एक नया युग है, एक नई उम्र है। हालात बदल रहे हैं, प्रगति हो रही है। हम खुल रहे हैं और हम दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है उसके साथ मिल रहे हैं।

सऊदी सिनेमाघरों में प्रदर्शित फिल्मों को सरकारी सेंसर लेना होगा। बुधवार की रात का प्रीमियर भी इसका अपवाद नहीं था। फिल्म से हिंसा के दृश्यों को नहीं काटा गया था, लेकिन किसिंग सीन को फिल्म से हटा दिया गया था।

फिर भी यह सऊदी के लिए बड़ा बदलवा है, जहां 1980 के दशक में सार्वजनिक मूवी की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कई सऊदी मौलवियों ने पश्चिमी फिल्मों के साथ ही मिस्र और लेबनान में बनने वाली अरबी फिल्मों को सिनफुल (पापपूर्ण) करार दिया है।

दशकों के अल्ट्राकंसर्वेटिव सिद्धांत के बावजूद, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने देश के बहुमत की युवा आबादी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए कई प्रमुख सामाजिक सुधारों को आगे बढ़ाया है। इसमें उन्हें अपने पिता, किंग सलमान का पूरा समर्थन मिला हुआ है।

अल अरेबिया के मुताबिक, सऊदी अरब ने घोषणा की कि वह राज्य में मनोरंजन क्षेत्र को विकसित करने की योजना के भाग के रूप में अगले 15 वर्षों में 15 शहरों में 40 सिनेमाघरों को खुलवाएगें। साल 2030 तक करीब 25 सऊदी शहरों में 100 थियेटर खोले जाएंगे।

Back to top button