OnePlus के 7,000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से शुरू

OnePlus ने कुछ दिन पहले ही अपनी नॉर्ड सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च किए था। इस सीरीज के अब OnePlus Nord CE 6 Lite की आज से पहली बार भारत में सेल शुरू होने जा रही है। इस फोन को कंपनी ने पिछले हफ्ते भारत में Nord CE 6 के साथ लॉन्च किया था और ये 2024 में लॉन्च हुए Nord CE 4 Lite का अपग्रेड मॉडल है।
OnePlus के इस नए लाइट मॉडल में MediaTek चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले, हाई-रिजाल्यूशन कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिल रही है। साथ ही इस फोन में लेटेस्ट Android सॉफ्टवेयर भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और लॉन्च ऑफर्स जान लें।
OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है जिसमें आपको बेस 6GB/128GB मॉडल मिलता है। जबकि फोन 8GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट में भी आता है, जिनकी कीमत क्रमशः 22,999 रुपये और 25,999 रुपये है। डिवाइस Vivid Mint और Hyper Black कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
फोन की सेल आज यानी 12 मई को दोपहर 12 बजे (IST) से OnePlus.in, OnePlus Store ऐप, Amazon.in और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू होगी। कंपनी फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी दे रही है जहां से आप पूरे पेमेंट पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांज़ैक्शन पर ₹2,000 का डिस्काउंट ले सकते हैं।
OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 30Hz से 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 1000 निट्स तक की पीक HBM ब्राइटनेस भी मिल रही है।
डिवाइस में 4nm MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर मिल रहा है, जो Mali-G615 MC2 GPU के साथ आता है। फोन में आपको 6GB और 8GB LPDDR4X RAM ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज भी है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है, जो EIS सपोर्ट वाले Omnivision OV50D40 सेंसर सौ लैस है। डिवाइस में 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मिल रहा है। फोन 30fps पर 4K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।





