हाथरस के बाद सामने आई एक और हैवानियत, महिला से गैंगरेप के बाद किया…

गुरुग्राम। हाथरस में युवती से गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हरियाणा के गुरुग्राम से महिला से हैवानियत की घटना सामने आई है। चार युवकों ने महिला से गैंगरेप किया इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

शहर के पॉश इलाके के डीएलएफ फेज-2 में एक 32 वर्षीय महिला से चार युवकों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद महिला को युवकों ने बेतरतीब तरीके से पीटा। पिटाई से महिला बुरी तरह घायल हो गई। पीड़िता के सर में गंभीर चोट के चलते पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसे उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों युवक स्विगी और जमेटों में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी होते ही गुरुग्राम पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Back to top button