शादी का झांसा देकर एक सरकारी अफसर ने होटल में बुलाकर किया रेप और फिर…

फेसबुक पर दोस्ती और शादी का झांसा देकर एक शादीशुदा महिला के साथ होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत पर गुरुग्राम सेक्टर-51 महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते साल 2019 में फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती राजस्थान के सोहन लाल से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों रोज घंटों तक पर फोन पर बात करने लग गए। महिला ने युवक पर आरोप लगाया है कि नवंबर 2019 में आरोपी ने उसे गुरुग्राम बुलाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर ओयो होटल में ले जाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी राजस्थान में किसी सरकारी ऑफिस में काम करता है। ऐसे में महिला ने परेशान होकर पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

केस की जांच कर रहीं महिला थाना प्रभारी गरिमा ने बताया कि पीड़िता कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। महिला पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Back to top button