6 फरवरी को होगा ग्रहों में भारी परिवर्तन, इन राशियों की चमकने वाली है जबरदस्त किस्मत…

सभी ग्रहों की अपनी विशेषता होती है जो हमारे जीवन में अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है। शुक्र ग्रह को रोमांस, प्रेम संबंध और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। 6 फरवरी को शुक्र ग्रह मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में अगर शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, उसका शादी-शुदा जीवन बहुत अच्छा बीतता है और साथ जीवन में सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। यह परिवर्तन सभी राशियों कर कैसा प्रभाव डालेगी आइए जानते है।

मेष राशि
शुक्र का ये गोचर ग्यारहवें भाव में होगा, जिसके कारण आपको धन लाभ प्राप्त होंगे और साथ ही साथ आपको प्रोफेशन में आगे बढ़ने के भी कई अवसर मिलेंगे। कुछ जोखिम भरे निर्णय भी ले सकते हैं।शुभ यात्रा का योग है।
वृष राशि
शुक्र ग्रह का ये गोचर कुंडली के दसवें भाव में होगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के चलते आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान हो सकता है, संभलकर चलें।
05 फरवरी दिन सोमवार का राशिफल: आज का दिन बना है इन 4 राशि वालों के लिए, जरुर पढ़ें
मिथुन राशि
मिथुन राशि में नौंवे भाव में शुक्र का गोचर करने जा रहा है। जिसके चलते यह भी संभव है कि जिन-जिन लग्जरी चीजों की आप कामना करते हैं, वह आपको हासिल हो जाए। परिवार में पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव दूर होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के आठवें भाव में होगा यह गोचर। जिसके चलते आर्थिक स्थिति बहुत हद तक मजबूत होने वाली है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जो भविष्य के लिहाज से आपके लिए बहुत कारगर सिद्ध होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के सप्तम भाव में शुक्र गोचर करेंगे, इस राशि वाले लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। हालांकि इस दौरान किसी काम को बिना सोचे समझे करने से परेशानी में पढ़ सकते हैं। सेहत खराब हो सकता है। परिवार में शांति और संयम रखे। जोश में आकर होश न खोए यानि जल्दबाजी करने से बचें।
कन्या राशि
शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होने जा रहा है, इसके परिणामस्वरूप विवाहित जीवन में क्लेश विकसित हो सकता है, झगड़े का कोई भी मौका ना दें। प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक विवाद सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग जोखिम और जल्दबाजी में कोई काम न करें इससे नुकसान हो सकता है।
तुला राशि
शुक्र आपकी ही राशि का स्वामी है और अब वह आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान अगर आप नौकरी के बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है क्योंकि आपकी मनपसंद नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। व्यापार में लाभ मिलेगा और दुश्मनों पर आपकी जीत से उत्साह बढ़ेगा।





