05 फरवरी दिन सोमवार का राशिफल: आज का दिन बना है इन 4 राशि वालों के लिए, जरुर पढ़ें

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सबका मंगल हो 05 फरवरी दिन सोमवार

05 फरवरी दिन सोमवार का राशिफल: आज का दिन बना है इन 4 राशि वालों के लिए, जरुर पढ़ेंऋतु-शिशिर
माह-फाल्गुन
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:32
सूर्यास्त-05:28
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
07:30 से 09:00 बजे तक
तिथि-पंचमी
पक्ष-कृष्ण
दिशाशूल-पूर्व व उत्तर
शुभदिशा-पश्चिम व दक्षिण
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 12:13 से 12:57 तक
अमृतमुहूर्त-प्रातः 07:07से 08:29 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज आपका व्यापर मन्द रह सकता है, वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार ला सकती है। 
सुझाव:-आज आप फलों का दान किसी विप्र वैष्णव को करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-आसमानी

वृष:- आज आपका व्यापर उत्तमोत्तम रहेगा, विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक स्थितियों में सुधार हो सकेगा। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन का लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप कुट्टू दलिया किसी मंदिर में दान करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-महरून

मिथुन:- आज व्यापर उत्तम रहेगा, किन्तु वाणी व्यवहार में आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकती हैं। संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना उचित होगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान-प्रतिष्ठा को लेकर आज सतर्क रहें।
सुझाव:-आज आप भगवान विष्णु को फल का भोग लगावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-स्लेटी

कर्क:- आज आर्थिक निवेश और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

सुझाव:-असज आप आलू व सेधां नमक का दान किसी विप्र को करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-लाल

सिंह:-आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापर में समान्य लाभ मिलेगा। यात्रा से तनाव हो सकता है।
सुझाव:-आज आप गुड़ और मोमफली का दान किसी देवी मंदिर में करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-बादामी

कन्या:- आज आवक व्यापर मन्द या प्रभावित रह सकता है।आज नूतन कार्य और न करे। आध्यात्मिक क्षेत्र में मन लगेगा व्यक्ति विशेष का मार्गदर्शन प्राप्त होने का योग है। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होने की भी संभावना बन रही है।
सुझाव:-आज आप काले तिल के लड्डू का दान किसी जरूरतमंद को करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-केशरिया

तुला :-आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और सुदूर यात्रा की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद संध्या के समय किसी से बहस न हो जाए इसलिए आपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। शैक्षिक कार्यों में शिथिलता आ सकती है।
सुझाव:-आज ब्राम्हणों को पञ्चाङ्ग दान करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-फिरोजी

वृश्चिक:-  आज व्यापार सामान्य रहेगा बौद्धिक कार्यों तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए दिन अच्छा है ।छोटी दूरी की यात्रा संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याह्न तथा संध्याकाल में बासी खान-पान से हानि हो सकती है।
सुझाव:-आज आप माता लक्ष्मी को मखाने की खीर अर्पण करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-पर्पल

धनु:- आज आपका व्यापर अपेक्षाकृत धीमा रह सकता है ।शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चले। यात्रा-पर्यटन को आज हो सके तो बचें , शैक्षिक कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
सुझाव:-आज आप सूर्यमुखी का तेल किसी विप्र को दान दें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-धानी

मकर:-आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेगें। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय सचेत रहें, आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूरी रखें मिथ्या दोष लग सकता है। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय न लें बेहतर होगा ।
सुझाव:-आज आप किसी ब्राम्हण बालक को ऊनी वस्त्र जरूर दान दें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-सुनहला

कुंभ:- आज आप का व्यापार उत्तम रहेगा अर्थ लाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि संभव है। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। यात्रा से लाभ मिलेगा।

सुझाव:-आज आप किसी गरीब व्यक्ति को जुते दान में दे।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-पीला

मीन:-आज आपको नौकरी व्यापर दोनों में उन्नति मिल सकती है। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। यात्रा से लाभ व्यक्ति विशेष का मार्ग दर्शन आप को भाग्योन्नति दे सकता है।
सुझाव:-आज आप माखनमिश्री व मखने का भोग भगवनाव श्रीराधाकृष्ण को अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-श्वेत

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु फाल्गुन माह कृष्णपक्ष पंचमी तिथि है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

तब मज्जनु करि रघुकुल नाथा।
पूजि पारथिव नायउ माथा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि जब भगवान गंगा पार हुवे तो स्नान किये मज्जन माने डुबकी लगाकर स्नान किया, मिट्टी का पार्थिव शिव लिंग बना कर पूजन किया।

“अस्तु कोई भी कार्य करने के पूर्व अपने ईष्ट की आराधना सदैव सफलता देती है।”

।।वास्तु टिप विशेष।।

शौचालय का फर्श अन्य कमरों के फर्श से ऊँचा होना चाहिए, शौचालय का दरवाजा रसोईघर के सामने नहीं होना चाहिए।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्कसूत्र-9044741252

Back to top button