OMG: यह महिला नहाने में खर्च करती है करोड़ों रुपये, लाइफस्टाइल उड़ा देगा होश

हर किसी को अलग- अलग चीजों का शौक होता है, लेकिन आज हम एक महिला के शौक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस महिला के शौक आम नहीं है जिस वजह से यह हर और चर्चा का हिस्सा बनी हुई हैं।

इस खूबसूरत महिला का नाम कमालिया जहूर है। कमालिया की लाइफस्टाइल औरों से बिलकुल अलग है जिस वजह से वह चर्चा में हैं। 39 वर्षीय कमालिया नहाने में करोड़ो रूपये लगा देती हैं। आप हैरान हो रहे होंगे की वह ऐसी किस चीज से नहाती है जो इतना पैसा लग जाता है। तो आपको बता दें उन्हें शैम्पेन से नहाने का शौक है। कमालिया के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश करोड़पति हैं। जिनका नाम मोहम्मद जहूर है। कमालिया मॉडलिंग और सिंगिंग भी करती हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वो रोजाना 5 हजार रुपये की शैम्पेन की कई बॉटल्स नहाने के लिए खरीदती हैं। जिसके चलते वह नहाने में करोड़ों रुपये खर्च कर देती हैं।
इन अशुभ बातों की वजह से हर व्यक्ति की शादी में होती है देरी
कमालिया और मोहम्मद जहूर की जुड़वा बेटियां हैं। जिनका नाम अराबेला और मीराबेला। कमालिया के घर पर 22 नौकर हैं, जो घर की देख-भाल करते हैं। इन नौकरों की साल की पगार 1.94 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं इस कपल के 10 घर, प्राइवेट जेट और 5 मिलियन यूरो का यार्ट भी है। कमालिया को हीरे से जड़ी हुई घड़ियां पहनने का शौक है जिनकी कीमत 40 लाख रुपए से भी ज्यादा है। उनके एक चश्मे की कीमत 4 लाख रुपए है।





