अक्सर शादी के बाद लड़कों को सताता है ये डर, कि कहीं मेरी पत्नी…

शादी को लेकर एक कहावत तो आपने सुना ही होगा कि ‘शादी का लड्डू जो खाए वो भी पछताए और जो ना खाए वो भी पछताए’ । ये बात बिल्कुल सही है, शादी करना तो लगभग हर शख्स चाहता है, लेकिन शादी के पहले आपने कई लड़कों को शादी के लिए मना करते भी जरूर सुना होगा। ज्यादातर लड़के शादी को लेकर काफी कन्फियूज रहते हैं। लड़का हो या लड़की शादी के बाद तो दोनों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाता है। लेकिन अक्सर आपने लड़कों को शादी के नाम पर कतराते देखा होगा। जानते हैं क्यों लड़के ऐसा करते हैं, क्योंकि शादी के बाद लड़कों को कई बातों की टेंशन हो जाती है। जिंदगी से जुड़ी की बातें उनके दिमाग में घूमती रहती है। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिरकार शादी के बाद लड़कों को किन बातों का डर लगा रहता है।

घर- परिवार को जोड़ कर रखना- शादी सिर्फ दो शख्स नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। शादी के बाद दो परिवार एक रिश्ते में बंध जाते हैं। लड़का हो या लड़की दोनों के साथ कई अटूट रिश्ते और भी जुड़ जाते हैं। जिन्हें संभालने की जिम्मेदारी उनपर बढ़ जाती है। ऐसे में शादीशुदा हर लड़के को ये टेंशन होती है कि क्या दूसरे परिवार और दूसरे माहौल से आई लड़की, उसके घर को ठीक से संभल पाएगी। कहीं वो उसके घर को तोड़ ना दे। जी हां, शादी के बाद हर लड़के के लिए सबसे बड़ी परेशानी यही होती है। क्योंकि कई बार ऐसा देखा गया है कि घर में बहू के आने के बाद झगड़े बढ़ जाते हैं, जिसके बाद घर टूटने की कगार पर भी पहुंच जाता है।

मान- मर्यादा का ध्यान रखना-  जब कोई भी लड़की किसी घर में शादी कर के आती है, तो उस घर की मान- मर्यादा का ध्यान रखना भी उसके ध्यान में होता है। ऐसे में लड़कों को इस बात की भी टेंशन होती है कि क्या उसकी पत्नी उसके घर के मान- मर्यादा का ख्याल रख पाएगी या नहीं। कहीं वो कुछ ऐसी हरकत ना कर दे, जिससे उसके परिवार के मान को ठेस पहुंचे।

3. लड़की का अफेयर- आजकल लगभग शादी से पहले हर लड़का- लड़का रिलेशनशिप में होते हैं। किसी का प्यार सक्सेस होता है तो कईयों को प्यार में सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में अरेंज मैरेज करने वाले हर लड़के के मन में लड़की को लेकर जो सबसे पहला सवाल आता है वो यहीं कि कहीं लड़की का अफेयर तो नहीं है। कहीं लड़की किसी और से प्यार तो नहीं करती। क्योंकि कई मामलों में शादी के बाद भी एक्सट्रा मैरिटल अफेयर देखने को मिलते हैं। जिसके बाद लड़का, लड़की के साथ- साथ पूरे परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर लड़के के मन में ये सवाल उठता है कि कहीं उसकी पत्नी का किसी से अफेयर तो नहीं है।

4. तलाक-  शादी के बाद किसी भी कपल के बीच तालमेल बैठना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि आपसी तालमेल के साथ ही उनकी जिंदगी की गाड़ी आगे बढ़ती है। ऐसे में कई बार ये भी देखा गया है कि किसी कपल के बीच अगर तालमेल नहीं बैठता है तो ये मामला बहुत ही पेचीदा होता चला जाता है। जिसके बाद लड़का और लड़की को कोर्ट- कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। जी हां, वैसे भी तलाक चाहे लड़की ही क्यों ना लेना चाह रही हो, लेकिन एलोमनी के नाम पर लड़के को अपनी गाढ़ी कमाई उसे देनी पड़ती है।

Back to top button