ओडिशा पुलिस ने भाजपा नेता को किया गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ओडिशा पुलिस ने मुंगेर से एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। नौवागढ़ी महेशपुर निवासी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीएम अमरेश को पुलिस ने रात को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि ओडिशा पुलिस ने मुंगेर पुलिस की सहयोग से ये कार्रवाई की। दोनों राज्यों की संयुक्त टीम बुधवार की रात एक साथ पहुंची और आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

ओडिशा पुलिस मेडिकल जांच कराने के बाद भाजपा नेता को न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। इसके बाद अपने साथ ओडिशा ले जाएगी।

Back to top button