ODI सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं गब्बर, इस ख़िलाड़ी को दिया जा सकता है मौका…

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं और अब वो तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान धवन चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर होना पड़ा था। टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में जगह दी गई थी, हालांकि संजू को पहले दो टी20 इंटरनेशनल में खेलने का मौका नहीं मिला। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 15 दिसंबर (रविवार) को खेला जाना है। धवन के घुटने के जरा से नीचे गहरी चोट लगी थी। अभी भी वो इस चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। ऐसे में तीन खिलाड़ी हैं, जो वनडे टीम में शिखर धवन की जगह ले सकते हैं। धवन की जगह शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल या संजू सैमसन को वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के घर में चारो तरफ गूंजी किलकारी बेटी को दिया जन्म

मुंबई मिरर के मुताबिक बीसीसीआई मेडिकल टीम ने धवन की चोट की जांच की। मेडिकल टीम ने कहा कि धवन के टांके अभी निकलने में समय लगेगा और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में भी समय लगेगा। मुंबई मिरर के मुताबिक धवन के रिप्लेसमेंट के तौर पर पृथ्वी शॉ के नाम पर भी चर्चा हुई। डोपिंग को लेकर शॉ पर लगा बैन खत्म हो चुका है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीन फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए, इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में 66 रनों की पारी खेलकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी की। शॉ के न्यूजीलैंड दौरे पर भी जाने की चर्चा चल रही है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे टीमः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।

Back to top button