सचिवालय में घुसकर नर्सों ने किया हंगामा, काम-काज हुआ ठप

पटना. समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहीं एएनएम कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सचिवालय में घुसकर काम काज ठप कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं कई ग्रुप में बंटकर सचिवालय पहुंची और अंदर घुसकर हंगामा करने लगीं। सचिवालय में तैनात महिला पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे विरोध प्रदर्शन करती रहीं। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। बंद कर दिए गए दोनों गेट…

जिस वक्त एएनएम कार्यकर्ताओं का एक समूह सचिवालय के अंदर नारेबाजी कर रहा था तभी सेक्रेटेरियट के गेट पर भी प्रदर्शनकारी जमा हो गए। उन्हें अंदर आने से रोकने के लिए सचिवालय के दोनों गेट बंद कर दिए गए। विरोध प्रदर्शन कर रहीं एएनएम कार्यकर्ताओं की संख्या करीब 500 है। वे हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडेय को बुलाने की मांग कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: दूल्हा-दुल्हन पूरी कर रहे थे शादी की रस्में, रिजोर्ट के बाहर हो गया था खूनी खेल

42 दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन
एएनएम कार्यकर्ता पिछले 42 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहीं हैं। वे रोज गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन करतीं थी। बुधवार को एएनएम गर्दनीबाग से आईं और सचिवालय का घेराव कर दिया।

Back to top button