सस्पेंड होने की खबर मिली तो नर्स ने खा लिया जहर
नवादा. बिहार के नवादा के सदर हॉस्पिटल में काम कर रही एक नर्स सस्पेंड होने की खबर सुन इतना विचलित हुई कि अपनी जान देने की कोशिश करने लगी। कमला देवी ए-ग्रेड नर्स के रूप में काफी समय से हॉस्पिटल में काम कर रही थी। गुरुवार सुबह जब वह काम करने आई तो कुछ लोगों ने उसे सस्पेंड होने की बात बताई। सस्पेंड होने की खबर सुनते ही कमला को गहरा सदमा लगा और उसने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद कमला की तबीयत बिगड़ने लगी तो सहकर्मियों ने उसकी मदद की। हॉस्पिटल में कमला का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रिश्वत लेने का लगा था आरोप
गौरतलब है कि कमला पर एक मरीज के परिजनों से रिश्वत लेने का आरोप लगा था। आरोप था कि कमला ने नॉर्मल डिलीवरी कराने के लिए पैसे लिए। इसी आरोप पर हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने कमला से जवाब मांगा था।





