अब लहसुन के इस आसान से नुस्खे से अपने बालों को बनाये घने और काले

अनाप-शनाप खानपान और भागदौड़ भरी दिनचर्या के बाद स्ट्रेस के चलते आजकल बाल झड़ने और समय से पहले सफ़ेद हो जाने की समस्या हर दूसरा इंसान झेल रहा है। जिसकी वजह से अब पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी गंजेपन का शिकार होती जा रही हैं। ऐसे में हम आज आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो चंद दिनों के अंदर ही आपका खोया आत्मविश्वास एक बार फिर लौटा सकता है।लहसुन

लहसुन का जबरदस्त नुस्खा

लहसुन बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बालों में लहसुन लगाने से बालों की जड़े मजबूत होने के साथ-साथ बाल काले भी होते हैं। बालों को दोबारा उगाने के लिये लहसुन काफी फायदेमंद होता है।

बनाने की विधि

बालों को घना बनाने वाला लहसुन का ये नुस्खा बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको लहसुन की कुछ फांकें और नारियल का तेल चाहिए।

इसे भी पढ़े: भोजन में हरी मिर्च खाने से होते हैं ये हैरान कर देने वाले स्‍वास्‍थ लाभ

इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में लहसुन का बारीक पेस्ट ले लें। अब इसमें नारियल का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह रगड़ें। करीब 3 से 4 घंटे तक इस मिश्रण को बालों पर ही लगा रहने दें। इसके बाद अपने बालों को धो लें। कुछ समय तक ऐसा करने से आपके बाल जड़ से मजबूत और घने होंगे।

Back to top button