अब घर बैठे इन प्राकृतिक तरीकों से घुंघराले बालों को करें स्ट्रेट

बाल आपकी खूबसूरती का एक अहम हिस्सा होते हैं, जिस वजह से लोग इन्हें शाइन, सिल्की और लंबे बनाने के लिए कई तरीके अपनाते रहते हैं। वहीं महिलाओं को घुंघराले बालों की जगह स्ट्रेट बाल ज्यादा पसंद होते हैं, क्योंकि यह देखने में आकर्षक लगते हैं। बालों के स्ट्रेट करवाने के लिए पार्लर जाकर केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह आपके बालों को नुकसान पहुंचाता है। इस नुकसान से बचने के लिए आप घर पर ही प्राकृतिक तरीके से बालों को सीधा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बालों को प्राकृतिक तरीके से कैसे स्ट्रेट किया जा सकता है।Now these natural ways of sitting at home

एलोवेरा कंडीशनिंग ट्रीटमेंट: एलोवेरा आपके बालों के लिए काफी लाभदायक होता है और उसका पीएच संतुलन बनाने में मदद करता है। यह बालों को मुलायम और हाइड्रेट करने के भी काम आता है। इस उपाय के लिए एक स्कूप एलोवेरा पल्प के साथ दो चम्मच पानी की मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें और फिर शैम्पू से धोलें। इसमें आप थोड़ा गुलाबजल भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़े: आप भी पूरा रोमांच के साथ घूमना चाहते हैं तो, जाइए दुनिया के इन 10 जगहों पर

आलमंड मिल्क हेयर मास्क:

बादाम आपके बालों को मुलायम और घुंघराले बालों को सीधा करने में लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई होता है। इस मास्क को बनाने के लिए आधा कप आलमंड मिल्क को दो चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ मिलाएं। उसके बाद तीन चम्मच कॉर्नस्टार्च को मिलाएं। अब इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक गर्म करें। इसके ठंडा होने पर बालों पर मसाज करें और शावर कैप से ढक लें। करीब 20 मिनट बाद गर्म पानी और शैम्पू से बालों को धो लें।

सैलून स्टीमिंग ट्रीटमेंट: स्टीमिंग बालों के लिए काफी लाभदायक होती है। यह बालों को खोया हुआ मॉइश्चर पहुंचाती है और उन्हें स्मूथ और सिल्की बनाती है। अपने बालों को स्टीम करने के लिए आप मिंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। करीब 20-30 मिनट स्टीम हफ्ते में एक बार जरुर करें। 

 

Back to top button