आप भी पूरा रोमांच के साथ घूमना चाहते हैं तो, जाइए दुनिया के इन 10 जगहों पर

आप भी पूरा रोमांच के साथ घूमना चाहते हैं तो, जाइए दुनिया के इन 10 जगहों पर1- इरिट्रिया

इरिट्रिया विश्‍व के सबसे खतरनाक रास्‍तों के लिए जाना जाता है। अगर आपको खतरनाक रास्‍तों पर ड्राईविंग करने का शौक है तो आपको इरिट्रिया जाने की जरूरत है। यहां रोमांच आपकी कार के पहियों को चूमेगा। 

2- डॉमनिक रिपब्लिक

पहाड़ी इलाके में आगर आपको हजारों किलोमीटर की ऊंचाई पर कार चलाने का मूड है तो आपको डॉमनिक रिपब्लिक जाने की जरूरत है। यहां आपको पहाड़ी के ऊपर घुमावदार मोड़ आप में रोमांच पैदा कर देंगे। 

3- लीबिया

कार चलाने में आपको रोमांच महसूस होता है तो भईया एक बार लीबिया आकर कार चलाओ। मजा ना आजाए तो बताना। यहां रेत पर कार चलाने में आपको भरपूर मजा मिलेगा। 

4- थाईलैंड

आप घूमने के साथ-साथ रोमांच की भी शौक रखते हैं तो थाईलैंड आपकी ये दोनो ख्‍वाहिशें पूरी करेगा। यहां घूमने के साथ आपको रोड पर कार चलाने में जो रोमांच मिलेगा उसका तो कहना ही क्‍या है। 

5- वेनेजुएला

वेनेजुएला आपके लिए एक रोमांचकारी डेस्टिनेशन हो सकती है अगर आपको यहां पहाड़ी पर कार चलाने का मौका मिले। यहां संकरे रास्‍तों पर तेज रफ्तार में कार जब हवा से बात करती है तो रोमांच अपने चरम पर होता है। 

6- ईराक

ईराक कार ड्राइव करने के मामले में दसवां सबसे खतरनाक देश है। यहां ड्राईविंग करते समय जान जाने का भी खतरा होता है। पर अगर आप खतरों के खिलाड़ी है तो यहां आपको भरपूर रोमांच मिलेगा। 

7- ईरान

ड्राईविंग के मामले में ईरान तीसरा सबसे खतरनाक देश है। अगर आपको ट्रेफिक रूल्‍स फॉलो किए बिना गाड़ी को रफ्तार देने की आदत है तो आपका ईरान में स्‍वागत है। यहां की खतरनाक सड़के आपके कार चलाने के तरीके को कभी नहीं भूल पाएंगी। 

8- स्‍वाजीलैंड

स्‍वैजीलैंड की सड़के रोमांच और खतरनाक जानवरों से भरी पड़ी हैं। अगर आपको कार ड्राईविंग के दौरान साथ में दौड़ते हुए जानवर देखने हैं तो आपको स्‍वैजीलैंड आनेकी जरूरत है। 

9- सीरिया

गृह युद्ध के चलते सीरिया दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। आपको कार चलाने का अनोखा अनुभव प्राप्‍त करना है तो आपको सीरिया आने की जरूरत है। यहां आपको हर कदम पर रोमांच मिलेगा। 

10- नामीबिया

नामीबिया दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक हैं। यहां आपको रोड ड्राईविंग का शानदार अनुभव प्राप्‍त होगा। नामीबिया आने के बाद आपको यहां हर कदम पर रोमांच मिलेगा। 

Back to top button