7वां वेतन आयोग को लेकर अब शिक्षक भी हुए नाराज, आज जंतर-मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

जब से केंद्र सरकार ने देश में 7 वे वेतन आयोग में होने वाले बदलावों की जानकारी जनता से साझा की है, तब से इसे लेकर देश भर के विभिन्न केंद्रीय कर्मचारियों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कई तरह के विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है। अब इस कड़ी में अब जम्मू कश्मीर के सरकारी शिक्षकों ने भी इस वेतन आयोग के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। 
दरअसल 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों से नाराज ये कर्मचारी अपनी न्यूनतम बेसिक पे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए यह शिक्षक टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (TJAC) नामक संगठन के अंतर्गत अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इन शिक्षकों ने बीते माह 30 अगस्त से एक भूख हड़ताल भी शुरू की थी। हालाँकि इसके बाद सरकार द्वारा इन्हे मांगे पूरी किये जाने का आश्वाशन दिए जाने के बाद शिक्षकों ने अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी थी। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस दिशा में कोई कदम न उठाये जाने से नाराज इन शिक्षकों ने आज फिर एक विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।
इन शिक्षकों की एक मांग यह भी है कि जिन 41 हजार शिक्षकों को 5 साल बाद नियमित गया है उन्हें भी 7वें वेतन आयोग का लाभ दिया जाये। इसके साथ ही इन शिक्षकों ने सरकार को यह चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे राज्य के सभी स्कूलों पर ताला जड़ देंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले देश के कई हिस्सों के रेलवे कर्मचारी भी 7वें वेतन आयोग से जुड़े कुछ भत्तों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दे चुके है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को यह चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांगें वक्त रहते नहीं मानी गईं तो वे ट्रेन रोक देंगे।





