अब उन्हीं गुरू के पास लौटीं साइना जिसे पिछले साल किया था इग्नोर…

स्पोर्ट्स डेस्क. देश की स्टार शटलर साइना नेहवाल फिर अपने पूर्व कोच पुलेला गोपीचंद के पास पहुंच गई हैं। लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट शटलर साइना नेहवाल ने अपने ‘भविष्य के टारगेट्स’ को हासिल करने के उद्देश्य से वापस पुलेला गोपीचंद की एकेडमी में ट्रेनिंग करने का फैसला किया है। साइना ने मंगलवार को टीचर्स डे से ठीक एक दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी।
अब उन्हीं गुरू के पास लौटीं साइना जिसे पिछले साल किया था इग्नोर...

 विमल कुमार को कहा शुक्रिया…

– साइना ने कहा, ‘कुछ समय से मैं अपना ट्रेनिंग बेस गोपीचंद एकेडमी में बनाने के बारे में सोच रही हूं और मैंने इसके बारे में गोपी सर से भी चर्चा की और मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने दोबारा से मेरी मदद करने पर सहमति जता दी है।’
– उन्होंने कहा, ‘अपने करियर की इस स्टेज में, मुझे लगता है कि वे मेरे टारगेट्स को हासिल करने में मेरी मदद कर सकते हैं।’ 
– इस मौके पर साइना ने इससे पहले कोच रहे विमल कुमार का भी शुक्रिया अदा किया। साइना ने लिखा, ‘पिछले तीन सालों के दौरान मेरी मदद करने के लिए विमल सर का भी शुक्रिया। जिन्होंने मुझे नंबर वन रैंकिंग तक पहुंचने में मेरी हेल्प की।’
– 27 साल की चैम्पियन शटलर ने इंचियोन 2014 एशियाई खेलों से पहले राष्ट्रीय कोच गोपीचंद से अलग होने और बेंगलुरू में विमल कुमार के गाइडेंस में ट्रेनिंग करने का फैसला किया था।

पिछले साल ‘टीचर्स डे’ तक नहीं किया था विश

– इस बार ‘टीचर्स डे’ से ठीक एक दिन पहले अपने पुराने कोच के पास लौटने वाली साइना के मन में पिछले साल इसी कोच को लेकर इतनी खटास थी कि उन्होंने गोपीचंद को टीचर्स डे पर विश तक नहीं किया था।
– पिछले साल 2016 में टीचर्स डे के मौके पर साइना ने अपने तत्कालिन कोच विमल कुमार को तो टीचर्स डे विश किया था। लेकिन गोपीचंद को विश नहीं किया था।
– इस बात को लेकर कई ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था। उन्होंने नसीहत देकर साइना को याद दिलाया था कि उनके पहले कोच गोपीचंद थे, जिनकी बदौलत उन्होंने इतनी सक्सेस पाई थी।
– बता दें कि गोपीचंद की कोचिंग में ही साइना ने 2012 लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
Back to top button