अभी-अभी: 4 बार की ओलंपिक चैंपियन ने ट्व‌िटर पर किया बड़ा खुलासा, टीम के डाक्टर ने किया यौन शोषण

चार बार ओलंपिक चैंपियन रहीं सिमोन बाइल्स ने कहा है कि टीम के डॉक्टर लैरी नस्सार ने उनका यौन शोषण किया था। रियो ओंलपिक्स की स्टार ने एक जज्बाती बयान में बाइल्स में कहा कि वो नस्सार को अपना सुखचैन नहीं चुराने देंगी। बीस साल की सिमोन बाइल्स ने कहा, ”मैं जानती हूं कि ये भयानक अनुभव मुझे परिभाषित नहीं करता, मुझमें इससे कहीं अधिक ताक़त है।” बाइल्स ने यौन शोषण की बात ट्वीट कर सार्वजनिक की है। नस्सार को बच्चों की यौन शोषण की तस्वीरें रखने के लिए साठ साल की सजा सुनाई गई है। उन्होंने ये भी स्वीकार किया था वो जिमनास्टों से मारपीट करते थे। गैबी डगलस समेत तीन भूतपर्व अमरीकी ओलंपिक खिलाड़ियों ने नस्सार पर इलाज करने का बहाने यौन शोषण करने की बात की है। नस्सार को इस महीने महिला जिमनास्टों को पीटने वाले मामले में सजा सुनाई जाएगी।

अभी-अभी: 4 बार की ओलंपिक चैंपियन ने ट्व‌िटर पर किया बड़ा खुलासा, टीम के डाक्टर ने किया यौन शोषणतीन मामलों में सुनाई गई थी सजा

54 वर्षीय लैरी नस्सार को दिसंबर में अपने कंप्यूटर पर बच्चों के साथ यौन शोषण की तस्वीरें रखने के तीन मामलों में सजा सुनाई गई थी। नस्सार के वकीलों ने बीबीसी को बताया है कि वो सिमोन बाइल्स के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। रियो ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतने वाली सिमोन बाइल्स ने ट्वीट कर लैरी नस्सार पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं उन कई पीड़ितों में से एक हूं जिनका नस्सार ने यौन शोषण किया। आपमें से अधिकतर मुझे एक हंसमुख, खुश और ऊर्जा से भरी लड़की के तौर पर जानते हैं। लेकिन हाल के दिनों में, मैं टूट-सी गई हूं। मैं जितना अपनी आवाज दबान की कोशिश करती हूं उतना मेरा दिमाग चीखने को कहता है। मैं अब अपनी कहानी कहने से डरूंगी नहीं।”

‘जहां हुआ यौन शोषण, वहीं जाऊंगी’

वो आगे कहती हैं, ” 2020 में टोक्यो ओलंपिक की तैयारी करते हुए मेरे लिए उस अनुभव के साथ रहना असंभव सा लग रहा है। मैं ठीक उन्हीं जगहों पर तैयारी करने जाऊंगी जहां मेरा यौन शोषण हुआ था।” मैं इस खेल से बहुत प्यार करती हूं। और मैंने कभी हार नहीं मानी है। मैं एक मर्द और उसकी मदद करने वालों को अपना प्यार और उल्लास नहीं चुराने दूंगी।

लैरी नस्सार 1980 के दशक से जुलाई 2015 में नौकरी से निकाले जाने के वक्त तक यूएस जिमनास्टिक्स से जुड़े रहे थे। उनके खिलाफ 130 महिलाओं ने शोषण के मुकदमे दायर किए हैं।ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीतन वाली एली रेजमैन और मैककायला मरोनी जैसे खिलाड़ी भी नस्सार के खिलाफ सामने आए हैं।

 
 
Back to top button