विराट नहीं बल्कि 25 साल का यह खिलाड़ी है दुनिया का सबसे अमीर खिलाड़ी, 1 करोड़ हर साल देता है…

किसी भारतीय क्रिकेट ने एक समय पर एक साथ दौलत और सौहरत कमाई है तो वो हैं विराट कोहली। 29 साल की उम्र में विराट ने क्रिकेट के दुनिया के कई धुरांधरों को पीछे छोड़ दिया हैं। वहीं भारतीय विज्ञापन बाजार में ऐड बॉय के रूप में तेजी से उभरे हैं। ये उनकी प्रतिभा का ही कमाल है कि हर क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता बढ़ी हैं।

विराट नहीं बल्कि 25 साल का यह खिलाड़ी है दुनिया का सबसे अमीर खिलाड़ी, 1 करोड़ हर साल देता है...

विराट कोहली का मौजूदा समय में नेटवर्थ 390 करोड़ है। इतनी कम उम्र में कमाई के मामले में विराट ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। वो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। लेकिन एक ऐसा भी खिलाड़ी है जो कमाई के मामले में दुनिया में टॉप पर हैं। तो आइए जानते हैं दोनों की कमाई के बारे में…

फुटबॉलर नेमार

दुनिया के सबसे अमीर फुटबॉलर्स की लिस्ट में ब्राजील के खिलाड़ी नेमार का भी नाम शामिल है। 25 साल की उम्र में कमाई के मामले में वो दुनिया के टॉप खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि फुटबॉलर नेमार ने पिछले साल करीब 238 करोड़ रूपये की कमाई की थी। वहीं नेमार सालाना एक करोड़ रूपये किराए में खर्च करते हैं।

नेमार जिस घर में रहते हैं उसका एक महीने का किराया 11 लाख रूपये है,जो पेरिस में स्थित हैं। नेमार फ्रेंच क्लब पीएसजी की तरफ से खेलते हैं। हालांकि नेमार कर चोरी के मामले में भी फंस चुके हैं। ब्राजील सरकार ने 5 करोड़ डॉलर की संपत्ति सहित निजी विमान को साल 2016 में जब्त कर लिया था।

नेमार का आलीशान घर

नेमार हाल ही में पेरिस स्थित मेंशन लग्जरी में शिफ्ट हुए हैं,जो एक पांच मंजिला इमारत है। नेमार के घर के अंदर हर आधुनिक सुख सुविधाएं मौजूद हैं। घर में पांच हजार स्क्वायर मीटर में एक आलीशान बगीचा फैला है। घर अंदर ही एक लग्जरी स्विमिंग पुल है। घर एक पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है,जिस वजह से उसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

ये है दुनिया के 5 हैंडसम क्रिकेटर, जिनकी एक झलक देखने के लिए पागल हो जाते है लोग

विराट कोहली

विराट कोहली इन दिनों दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर हैं,इसमें कोई दो राह नहीं है। लेकिन वो कमाई के मामले में भी सबसे बेहतरीन क्रिकेट हैं ये भी सच है। पिछले साल फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें दुनिया के टॉप कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सातवें स्थान पर रखा। विराट की कमाई इस समय 14.5 मिलियन डॉलर थी।

गुरूग्राम में आलीशान मकान

भारतीय कप्तान विराट कोहली के दिल्ली और गुरूग्राम में आलीशान मकान हैं। पिछले साल कोहली ने गुरूग्राम में आलीशान मकान बनवाया था। जिसके बाद वो फैमिली के साथ वहीं शिफ्ट हो गए । कोहली का एक मकान माया नगरी मुंबई में भी हैं। मुंबई स्थित घर की कीमत करीब 34 करोड़ रूपये बताई जा रही है। वहीं गुरूग्राम स्थित घर की कीमत 80 करोड़ रूपये हैं,जो डीएलएफ सिटी में स्थित हैं।

महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली मंहगी गाड़ियों के काफी शौकीन हैं। उनके कार कलेक्शन पर नजर डाले तो एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों का कलेक्शन है।

Back to top button