Nokia G42 5G को मिल रहा है Android 14 अपडेट

Nokia ने पिछले साल भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia G42 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस डिवाइस के लिए Android 14 अपडेट ला रहा है जो भारतीय यूजर्स के लिए रोल आउट होना शुरू हो गया है। इस फोन में 8MP सेल्फी सेंसर 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 5000mAh की बैटरी मिलती है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

नोकिया भारत के टॉप स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल है, जो कस्टमर्स के जरूरत के हिसाब से नए डिवाइस को लॉन्च करता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने मिड रेंज फोन Nokia G42 5G को लॉन्च किया था। अब इस फोन को भारत में Android 14 अपडेट मिल रहा है।

आपको बताते चले कि Nokia G42 5G इस अपडेट को पाने वाला भारत में पहला HMD ग्लोबल फोन बन गया है। Android 14 OS को मई 2023 में Google I/O इवेंट में पेश किया गया था, जिसके बाद इसे Google Pixel 8 सीरीज में लॉन्च के समय ही पेश किया गया है। इसके बाद से इस अपडेट को सैमसंग, वनप्लस, शाओमी जैसे कई ब्रांड के डिवाइस में पेश किया गया है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

Nokia G42 5G को मिला Android 14 अपडेट

  • Nokia G42 5G के लिए Android 14 अपडेट भारत के साथ-साथ कुछ अन्य मार्केट मे जारी किया जा रहा है। आपको बता दें कि ये अपडेट बैच में जारी किए जाते हैं और भारत में सभी को अपडेट मिलने में कुछ दिन लग सकते हैं। उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में यह अपडेट अन्य बाजारों में भी जारी किया जाएगा।
  • ओटीए अपडेट का वर्जन नंबर V2.160 है और इसमें दिसंबर 2023 के लिए सिक्योरिटी पैच के साथ लाया गया है। इस अपडेट का कुल आकार 2.68GB बताया गया है। इसके अलावा इसमें आपको लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन, AI-जनित वॉलपेपर और अल्ट्रा HDR इमेज सपोर्ट मिल सकते हैं।
  • Nokia G42 5G के बाद कंपनी Nokia G605 5G और Nokia X30 5G को Android 14 अपडेट दे सकती है।

Nokia G42 5G की कीमत

  • इस फोन के 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले Nokia G42 5Gकी कीमत 12,999 रुपये है।
  • वहीं इसके 8GB रैम + 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये तय की गई है।

नोकिया G42 5G क स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले- Nokia G42 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है।

प्रोसेसर- इस हैंडसेट में आपको ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट मिलता है, जिसे 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा- G42 5G में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 8MP का सेंसर है।

बैटरी- इसमें 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Back to top button