देश में कोरोना की दूसरी लहर से अभी राहत नहीं, पिछले 24 घंटे में आए 38,353 नए केस…

देश में कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, लेकिन बीते 24 घंटे के कोरोना मामलों को देखते हुए इसके जल्द खत्म होने के संकेत मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना के 38,353 नए केस आए हैं जो 140 दिन में सबसे कम है। अभी देश में 3,86,351 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। अभी यह 97.45% है। हालांकि केरल और महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों में खतरा बरकरार है। जहां केस लगातार कम हो रहे हैं, वहां कोरोना नियमों में ढील दी जा रही है। साथ ही स्कूल खोलने की कोशिश भी की जा रही है। ओडिशा में कोरोना के 1,078 नए केस आए हैं जबकि इस दौरान 65 मरीजों की मौत हुआ है। 1,319 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में 10,682 एक्टिव केस हैं।
केरल में बड़ा खतरा: कोरोना का सबसे बड़ा खतरा केरल में बना हुआ है। केंद्र सरकार ने भी अब अपना पूरा फोकस इस राज्य पर कर लिया है। केंद्र की भेजी विशेषज्ञों की टीम ने आशंका जाहिर की है कि केरल में 1 अगस्त से 20 अगस्त के बीच 4.62 लाख कोरोना केस दर्ज हो सकते हैं। 6 सदस्यीय टीम ने राज्य के आठ जिलों का दौरा करने के बाद यह बात कही। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ सुजीत सिंह के मुताबिक, कोरोना नियमों में ढील देने के कारण यह स्थिति बनी है। ओणम त्योहार (20 अगस्त) के करीब आने और पर्यटन को फिर से खोलने के बीच अधिक सतर्कता बरती जान चाहिएए।





