निशा के आशिक ने दस के नोट पर लिख दिया दर्दे-दिल, 10 जून को है शादी

प्यार में लोग सात समुंदर पार कर लेते हैं. पहले लोग अपने प्यार से मिलने के लिए कई-कई किलोमीटर का सफर तय करते थे. लेकिन अब तो लोग सोशल मीडिया के जरिये अपना मैसेज आसानी से पार्टनर तक पहुंचा देते हैं. एक शख्स ने अपनी प्रेमिका तक अपना सन्देश पहुंचाने के लिए दस के नोट का सहारा लिया है. जी हां, इस शख्स ने दस रुपए के नोट पर अपनी लव स्टोरी का दाव खेला है.
कुछ समय पहले सोनम गुप्ता बेवफा है का मैसेज नोट के जरिये ही वायरल किया गया था. ऐसे कई लोग होते हैं जो नोट के ऊपर मैसेज लिखते हैं. अब एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के लिए इसी दस के नोट के जरिये एक मैसेज छोड़ा है. शख्स की शादी दस जून को होने वाली है. लेकिन वो इस शादी से खुश नहीं है. अपनी प्रेमिका को उसने भागने के लिए एक एड्रेस बताया है. चूंकि वो उसे कॉल नहीं कर सकता, इस कारण उसने दस रुपए के नोट पर ही पता लिखकर वायरल कर दिया.
लिखी ऐसी बात
वायरल हो रहे इस दस के नोट के जरिये ही शख्स को उसका प्यार मिल सकता है. नोट के ऊपर उसने लिखा कि दस जून को उसकी शादी है. लेकिन वो निशा के बिना नहीं रह सकता,. इस कारण वो आज रात को नौ बजे निशा का इंतजार नूंहू बस स्टॉप पर करेगा. मैसेज के आखिर में शख्स ने खान लिखकर अपनी बात खत्म की. इसे सोशल मीडिया पर इतना शेयर किया जा रहा है ताकि निशा को उसके प्रेमी का ये मैसेज दस जून से पहले मिल जाए.
लोगों का आया ऐसा रिएक्शन
वायरल हो रहे दस के नोट के इस मैसेज को अभी तक लाखों लोगों ने पढ़ा है. कमेंट बॉक्स में निशा नाम की कई लड़कियों का भी रेस्पॉन्स आया है. एक निशा ने लिखा कि क्यों खामखां उसे बदनाम किया जा रहा है. वहीं कई ने इसे लव जिहाद से ही जोड़ दिया. एक ने लिखा कि निशा की शादी हिन्दू से ही होनी चाहिए ना कि खान से. वहीं इस वीडियो में कई लोगों ने अपनी निशा नाम की दोस्तों को टैग कर दिया.





