महाराष्ट्र: सिर्फ 22 सप्ताह में जन्म लेने वाला निर्वाण देश का पहला बच्चा
मुंबई. महज 22 हफ्ते में मां के गर्भ से जन्म लेने के बाद निर्वाण नामक बच्चा सुरक्षित अपने माता-पिता के साथ घर लौट गया है। इतने कम समय में जन्म लेनेवाला निर्वाण देश का पहला बच्चा बन गया है। इससे पहले महज 22 हफ्ते में किसी भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ था। यह बच्चा महानगर निवासी विशाल सिंह व रितिका का है।

रितिका जब 6 माह (22 सप्ताह) की गर्भवती थी तभी उसे अचानक पेट में दर्द हुआ। इसके बाद उसे सांताक्रुज स्थित सूर्या अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। उस समय उसका वजन महज 610 ग्राम था। जबकि लंबाई 32 सेमी थी और सिर का आकार 22 सेमी था। जन्म के तुरंत बाद बच्चे को कांच में रख दिया गया। तब से लेकर निर्वाण ने नौ महीने का समय कांच में बीताया। इस दौरान उसके शरीर के सही ढंग से विकास हो इसके लिए जरूरी इलाज भी किया गया।
14 डॉक्टरों की टीम ने की देखभाल
बच्चे का इलाज करनेवाले व सूर्या अस्पताल के निदेशक भूपेंद्र अवस्थी ने कहा कि निर्वाण की देखभाल में 14 डॉक्टरों व 50 नर्सें की टीम लगी हुई थी। जन्म के समय बच्चे का वजन काफी कम था। लेकिन अब उसका वजन तीन किलो के उपर है और वह बिल्कुल सामान्य बच्चों की तरह है।
ये भी देखें:- अभी-अभी हुआ बड़ा खुलासा: राम रहीम और राधे माँ निकले एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, #Video में देखे राधे माँ का अश्लीलता वाला ये रूप
यह सब बच्चे के ठीक तरह से किए गए उपचार व देखभाल से संभव हो पाया है। बच्चे के माता-पिता शुरुआत में निर्वाण के जन्म को लेकर चिंतित थे। क्योंकि जन्म के समय बच्चे का वजन बहुत कम था। उन्हें लगा कि इतने कम समय में पैदा हुआ बच्चा कुछ अलग तरह का दिखता होगा। परंतु अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।





