रक्षा मंत्री का सबसे बड़ा फैसला- सेना में भर्ती होंगी 800 महिलाएं

नई दिल्ली। देश की रक्षा मंत्री का पद संभालने के अगले ही दिन केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा फैसला लिया है। सेना में बेटियों को बराबरी का दर्जा देने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय सेना पुलिस में 800 महिलाओं को मौका देगा।
सेना पुलिस में 800 महिलाओं की होगी भर्ती
अभी तक सेना में महिलाओं की भर्ती ऑफिसर रैंक में होती थी लेकिन इसके बाद अब अन्य रैंक्स में भी यह भर्ती हो सकेगी और इसकी शुरुआत सेना पुलिस से होगी।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिया बड़ा बयान- देश में अच्छे दिन आ गए हैं
बता दें कि 1992 से महिलाओं को सेना के कुछ चुने हुए विभागों में ही सेवा का मौका दिया जाता रहा है।
खबरों के अनुसार आर्मी सर्विस हेडक्वार्टर ने इस अपग्रेडेशन को मंजूरी दे दी है जिससे लगभग 1.4 लाख रैंक्स को फायदा होगा। बता दें कि इससे पहले आखिरी केडर समीक्षा 1984 में हुई थी।





