न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस दिन खेला जाएगा पहला डे नाइट टेस्ट

न्यूजीलैंड को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में अपने पहले डे- नाइट टेस्ट मैच के आयोजन के लिए स्वीकृति मिल गई है. ऑकलैंड परिषद ने अगले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच के आयोजन को हरी झंडी दिखा दी. यह मैच अगले साल 22 मार्च को आयोजित होगा.

New Zealand-Australia will be playing on this day's first Day Night Test

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सीओओ एंथोनी क्रूमी मंजूरी मिलने से बेहद खुश हैं. अपने एक बयान में उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट के प्रेमियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है. इस मंजूरी से हमें उस समय इस खेल के आयोजन की अनुमति मिली है, जब अधिक से अधिक लोग इसका आनंद ले सकते हैं.

फिक्सिंग मामले में इन दोनों क्रिकेटरों पर लगेगा लंबा बैन

एंथोनी क्रूमी ने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि यह आयोजन सफल होगा और न्यूजीलैंड तथा इंग्लैंड के फैंस इसे देखकर इन मैचों के आयोजित होने का मौका आगे भी देंगे. न्यूजीलैंड ने नवंबर, 2015 में एडलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला डे- नाइट टेस्ट मैच खेला था.

इसके बाद से इस प्रकार के पांच मैच खेले गए हैं. इनमें से तीन के आयोजन ऑस्ट्रेलिया ने किए हैं. ईडन पार्क में दिन और रात का आठवां मैच खेला जाएगा.

Back to top button