इन चीजों को कभी न दें गिफ्ट, नहीं तो बिगड़ सकते हैं आपसी संबंध

किसी भी शुभ अवसर जैसे बर्थडे पार्टी, किसी त्योहार या अन्य किसी शुभ अवसर पर हम एक-दूसरे को गिफ्ट या उपहार भेंट करते हैं। मगर, ज्यादारतर लोगों को यह नहीं पता होता है कि किसी को कैसा गिफ्ट देना चाहिए। अच्छी मंशा होने के बावजूद दिया गया गलत उपहार लोगों के बीच तनाव का कारण बन जाता है। हालांकि, लोग इस बात को समझ नहीं पाते कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है। फेंगशुई और वास्तु में ऐसी 5 चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें गिफ्ट देने से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं। इसके साथ ही देने वाले को धन का नुकसान भी हो सकता है।

इन चीजों को कभी न दें गिफ्ट, नहीं तो बिगड़ सकते हैं आपसी संबंध

भगवान की मूर्तियां या तस्वीर

वास्तु के अनुसार भगवन की मूर्तियों और तस्वीरों को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन्हें रखने और इनकी पूजा करने का एक विधान होता है। इसलिए इन्हें खुद ही खरीदना चाहिए और किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।

रुमाल

किसी भी मौके पर रुमाल भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, रुमाल गिफ्ट करने से लोगों के बीच में नकारात्मकता फैलती है और उनके रिश्ते खराब होते हैं।

पानी से सम्बंधित चीजें या शो-पीस

अक्सर लोग पानी बहने वाले शो-पीस जैसे आइटम गिफ्ट में देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसी चीजें गिफ्ट करने से सामने वाले इंसान को पैसों की कमी या आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए फिश एक्वेरियम, छोटा फाउंटेन आदि नहीं गिफ्ट करना चाहिए।

व्यवसाय से जुड़ी चीजें

किसी भी मौके पर अपने प्रोफेशन से संबंधित चीजें किसी को भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए। व्यापार या व्यवसाय से जुडी चीजें गिफ्ट देने पर मनुष्य को कारोबार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

इन 5 तरीकों से निकालें जमी हुई कान की गंदगी, सुनने की शक्ति हो…

नुकीली चीजें

वास्तु के अनुसार, नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची, तलवार आदि किसी को भी उपहार में नहीं देनी चाहिए। इस तरह का उपहार देने वाले और उसे स्वीकार करने वाले, दोनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

Back to top button