NBFC को कर्ज मिलने में आएगी तेजी, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा

भारतीय रज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारत की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) के लिए ऋण के प्रवाह को जल्द ही गति मिलनी चाहिए। उन्होंने यह बात आज शुक्रवार को बिजनेस स्टैंडर्ड को दिये एक इंटरव्यू में कही।

शक्तिकांत दास ने कहा कि रिज़र्व बैंक टॉप 50 गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की करीब से निगरानी और जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंक की इन कंपनियों के वित्त प्रवाह और बाकी आंकड़ों पर पैनी नजर है।
दास ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इन कंपनियों का वित्त प्रवाह बहुत जल्द ही अच्छी गति पकड़ लेगा। देश में एनबीएफसी और शेडो बैंक इस क्षेत्र के बड़े खिलाड़ी IL&FS के पतन के बाद से ही तरलता की बड़ी कमी महसूस कर रहे हैं।





