नवाज शरीफ की पत्नी के कैंसर का ऑपरेशन हुआ कामयाब

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज के गले के कैंसर का लंदन के एक अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ. जियो न्यूज की एक खबर में कहा गया है कि कुलसुम के शुरुआती चरण के लिंफोमा का लंदन में ऑपरेशन हुआ. डॉक्टरों के छुट्टी देने से पहले कम से कम एक दिन तक उन्हें अस्पताल में रखा जाएगा.
नवाज शरीफ के भाई के किया ट्वीट
इसे भी पढ़े: आज धरती के बेहद नजदीक से गुजरेगा ये ग्रह
पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री और नवाज के भाई शाहबाज शरीफ ने ट्वीट किया, अल्लाह का शुक्र है कि कुलसुम भाभी का ऑपरेशन कामयाब रहा. वह जल्द तंदरूस्त हों! कुलसुम की उम्र करीब 65 साल है और उन्हें शाहिद खाकन अब्बासी की जगह पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री समझा जा रहा है. वह नेशनल असेंबली में लाहौर की एक सीट के लिए 17 सितंबर को होने वाला उप चुनाव लड़ रही हैं जो पनामा पेपर मामले में नवाज को उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई है.





