NASA ने कर दिखाया प्लूटो पर लैंडिंग का खूबसूरत नजारा

यह ब्रह्मांड इंसान को हमेशा आकर्षित करता रहा है। यही वजह है कि वैज्ञानिक इस अनंत अंतरिक्ष के हर कोने से वाकिफ होना चाहते हैं और ऐसी ही कुछ कोशिशें NASA भी करता है। हालांकि NASA के हर काम आम लोगों की समझ में नहीं आते हैं लेकिन यह कहना गलत होगा कि वे हमें लुभाते नहीं हैं।NASA ने  कर दिखाया प्लूटो पर लैंडिंग का खूबसूरत नजारा

मिसाल के लिए स्पेसवॉक की इस खूबसूरत तस्वीर पर एक नजर डालिए। क्या यह आपको आकर्षित नहीं करता है? बिल्कुल करता होगा। पिछले कई सालों से NASA आश्चर्यजनक उपलब्धियां हासिल करता आ रहा है। यहां हम इस स्पेस एजेंसी की एक हालिया उपलब्धि की बात कर रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि प्लूटो पर लैंड करने का अनुभव कैसा होगा?

अभी अभी: अकाली दल के सांसद का SEX TAPE वायरल, मचा हडकंप

NASA की टीम ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है। यह विडियो उन 100 तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है जो 2015 की गर्मियों में NASA के न्यू हॉरिजन्स स्पेसक्राफ्ट द्वारा 6 हफ्तों में खीची गईं थीं। यह विडियो आपको प्लूटो की अद्भुत सतह तक ले जाता है। शुरू में आप प्लूटो का एक डिस्टैंट व्यू देखते हैं और फिर धीरे-धीरे आपको क्लोज अप तक ले जाया जाता है। विडियो में प्लूटो के सबसे बड़े मून (उपग्रह) चैरन को भी देखा जा सकता है। आखिर में आपको प्लूटो की तटरेखा स्पुतनिक प्लैनिटिया की ‘राइड’ के लिए ले जाया जाता है।

 
Back to top button