NASA ने जारी की असमान से ली गई धुएं की PHOTOS, दिल्ली-एनसीआर के हालात डरावने

राजधानी नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्मॉग से सांस लेना दूभर हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण 6 गुना बढ़ गया है. इस बीच नासा ऑब्जर्वेटरी ने कुछ तस्वीरें जारी की है, जिसमें दिल्ली समेत उत्तर भारत और पाकिस्तान में स्मॉग का कहर साफ दिखाई दे रहा है.
7 नवंबर को नासा के मॉडरेट रेजोल्युशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोरेडिओ मीटर (MODIS) ने एक्वा सैटेलाइट के जरिए यह तस्वीर खींची है. इस तस्वीर में उत्तर भारत और पाकिस्तान के ऊपर भारी धुंध नजर आ रही है.
वहीं, दूसरी तस्वीर एरोसोल ऑप्टिकल डेप्थ यानि की हवा में मौजूद प्रदूषित कण दिखा रही है. जिसके अनुसार दिल्ली, कानपुर, लखनऊ समेत पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में भारी स्मॉग मौजूद है.
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को अंगुली दिखाना महिला को पड़ा भारी, चली गई नौकरी
इसके अलावा स्मॉग का असर पाकिस्तान में भी दिखाई दे रहा है. नासा की मानें तो लाहौर में भारी कोहरा पड़ा है. इसके साथ ही पाकिस्तान के कई शहर पर भी इसका असर दिखा है.
दिल्ली की बात की जाए तो यहां गाड़ी और पराली जलाने से निकलने वाले धुंए के कारण स्मॉग लोगों पर ज्यादा प्रभाव डाल रहा है. यहां धुंध से लोगों का बुरा हाल है.





